इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 9 तरीके, जल्दी नही होंगे बीमार, वायरस इंफेक्शन से भी बचेंगे

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 9 तरीके, जल्दी नही होंगे बीमार, वायरस इंफेक्शन से भी बचेंगे

डॉ. कोयल मित्रा ठाकुर दत्‍ता

अक्सर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम हो जाता है या जरा सी ठंड लगने पर बुखार हो जाता है। क्या आपको पता है कि इसका कारण क्या है? इसका सीधा सा जवाब है कि ऐसा होने की वजह आपके शरीर की इम्यूनिटी पावर यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना। सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-छोटी बीमारियां होने पर दवा खाने से तुरंत आराम तो मिल जाता है लेकिन ये स्थायी समाधान नहीं। क्योंकि बार-बार दवा खाना भी शरीर के लिए हानिकारक ही होता है। ऐसे में आप के पास एक बेहतर विकल्प है कि आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं यानी शरीर को सभी तरह के रोगों से लड़ने के लिए मजबूत बनाएं। यही नहीं कमजोर इम्यूनिटी पावर यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण ही हमें वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से होने वाली बीमारियां भी हो जाती हैं।

पढ़ें- इन 3 योगासन से बढ़ाएं इम्युनिटी पावर, सभी प्रकार के वायरस इंफेक्शन से भी बचाएंगे

इम्युनिटी पावर यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है?

इम्यूनिटी या रोग प्रतिरोधक क्षमता का सीधा सा मतलब है शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत। शरीर की इम्यूनिटी पावर जितनी मजबूत होगी, शरीर उतना ही बीमारियों से दूर रहता है। यह कुछ परिस्थितियों में काम हो जाती है जैसे- अगर किसी व्यक्ति की रोज की डाइट संतुलित नहीं है, वजन कम है या साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। इम्यूनिटी कम होने पर शरीर में आप जल्दी व बार-बार बीमार होने लगते हैं। यहीं इससे शरीर को संक्रमण या वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इम्युनिटी को बेहतर करने के लिए आपका खान-पान यानी डाइट हेल्दी होनी चाहिए। आज हम इस आलेख यही जानकारी देंगे कि आप इम्यूनिटी पावर को कैसे बढ़ाएं ताकि आपका शरीर बीमारियों से बचा रहे और सुरक्षित रहे।

1- सबसे पहले अपनी दिनचर्या बेहतर रखें।

2- खाना एक निश्चित समय पर खाएं।

3- डाइट में विटामिन C से भरपूर फल शामिल करें जैसे- संतरा, पल्प और अन्य आदि। फलों की रोज दो सर्विंग लें। इसके अलावा आपको रोज शाम को बेरीज का सेवन करना चाहिए क्योंकि बेरीज में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। बेरीज में आप ब्लैक बेरीज या स्ट्रॉबेरीज दोनों में से कोई भी खा सकते हैं। 

4- दही, पत्ते वाली सब्जी, सूखे मेवे, सूखे भुने स्नैक्स उबले खाद्य पदार्थ, धूप में सुखाए मसाले और ताजा मौसमी फल का सेवन भी भरपूर करना चाहिए। सूरजमुखी, कदू और अन्य फलों के बीज भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

5- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किसी भी सुपरफूड्स का सेवन कर सकते हैं, जो घर पर आसानी से उपलब्ध भी हो जाएं जैसे- साइट्रस फल, लाल बेल पेपर्स। जो विटामिन सी और बीटा कैरोटीन से समृद्ध हों।

6- अच्छे खान-पान के साथ सबसे जरूरी चीज है कि आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखें जो इम्यूनिटी पावर को बनाए रखने और बढ़ाने में सहायक होती है। इसलिए आपने खाने में भरपूर मात्रा में फल व हरी सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा रोज एक्सरसाइज, योगा या हल्का-फुल्का वर्कआउट जरूर करें। रोज भरपूर नींद लें।

7- इसके अलावा हमारे किचन में भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो इम्यूनिटी को बनाए रखने और बढ़ाने में मदद करती हैं जैसे-  लहसुन, अदरक, ब्रोकोली, पालक, दही, बादाम, कीवी, पपीता, सूरजमुखी के बीज, ग्रीन टी, हल्दी आदि। इम्युनिटी को बेहतर बनाने या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विटामिन, विटामिन सी, ई कैरोटेनोइड, बायोफ्लावोनोइड्स, सेलेनियम, ओमेगा-फैटी एसिड होते हैं।

8- एक बात का और ध्यान रखें कि प्रोसेस्ड और बेकरी प्रोडक्ट्स खाना न खाएं। क्योंकि इस तरह के प्रोडक्ट्स नई कोशिकाएं नहीं बनने देते। वे विसरल फेट्स बढ़ाते हैं। फ्रिज में रखे भोजन को भी ज्यादा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे फूड इंफेक्शन होने का खतरा भी होता है।

9- रोज खूब पानी पिएं। रोज कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी का सेवन जरूर करें।

(डॉक्‍टर कोयल फोर्टिस सी डॉक अस्‍पताल नेहरू प्‍लेस दिल्‍ली में कार्यरत हैं। आलेख रोहित पाल से बातचीत पर आधारित)

 

इसे भी पढ़ें-

एरोबिक्स से करें शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर

सोने से पहले इन खाद्य पदार्थों को खाने से करें परहेज, सेहत को होता है नुकसान

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।